शहर के इस क्लिनिक पर दबिश, बिना डिग्री इलाज, 35 प्रकार की दवाएं जब्त

शहर के इस क्लिनिक पर दबिश, बिना डिग्री इलाज, 35 प्रकार की दवाएं जब्त

श्रीगंगानगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को एक क्लिनिक पर दबिश दी गई। क्लिनिक अवैध रूप से चलाने की शिकायत मिलने पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला के नेतृत्व में शाम पांच बजे कार्रवाई शुरू की गई जो देर रात तक जारी थी। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को टोल फ्री नंबर 181 पर अवैध क्लिनिक के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर सोमवार को टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राज्य सरकार के ऑपरेशन ब्लैक थंडर के तहत टीम ने ट्रक यूनियन पुलिया पर स्थित गौरव क्लिनिक पर दबिश दी। इस दौरान यहां कुलवंत राय गिल्होत्रा मौके पर मिले, जिनके पास एलोपैथी की कोई डिग्री नहीं मिली। जबकि यहां एलोपैथी सहित अन्य कुछ दवाएं मिलीं। टीम में कार्यवाहक बीसीएमओ डॉ. अभिशेष शर्मा, यूडीसी संदीप वर्मा एवं ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप कौर शामिल रहीं।

वहीं, पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि मौके पर 35 प्रकार की दवाएं बरामद की गईं। इनमें इंजेक्शन, कैप्सूल व गोलियां आदि शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने देर रात बस इतना ही बताया कि मौके पर कुछ एनडीपीएस घटक की दवाएं भी मिली हैं जिनकी गणना की जा रही है। वहीं, पुलिस भी अपनी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। सीएमएचओ के नेतृत्व में गौरव क्लिनिक पर शाम पांच बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने वहां इलाज करवा रहे मरीजों को बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी कार्रवाई से दूर रखा गया। सूत्रों के अनुसार क्लिनिक से भारी मात्रा में दवाइयां मिली है। सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने देर रात बताया कि कुछ एनडीपीएस घटक की दवाएं भी मिली हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया