बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर: 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास
बीकानेर। पोक्सो कोर्ट संख्या एक की पीठासीन अधिकारी अनु अग्रवाल ने 9 साल के बालक से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 1.52 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा कराने पर अपील की अवधि के बाद पूरी राशि क्षतिपूर्ति स्वरूप पीड़ित बालक को दी जाएगी। 20 अक्टूबर, 21 को नयाशहर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी कि 11 बजे 9 साल का बालक गली में खेल रहा था।

इस दौरान विशाल गहलोत उर्फ मोनू बालक को अपने घर के कमरे में ले गया और गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और किसी को ना बताने की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 1.52 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों के बयान हुए और 20 दस्तावेज प्रदर्शित कराए गए। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक चतुर्भुज सारस्वत ने की।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार