महिला का नसबंदी ऑपरेशन, आंत फटने पर 20 मई की पीबीएम लाए, इलाज के दौरान मौत

महिला का नसबंदी ऑपरेशन, आंत फटने पर 20 मई की पीबीएम लाए, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने फलोदी अस्पताल और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फलोदी निवासी का 16 मई 2026 को राजकीय चिकित्सालय फलोदी में आयोजित नसबंदी शिविर में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को घर भेज दिया गया। दो दिन बाद महिला के पेट में तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों ने 20 मई को महिला को बीकानेर के कोठारी अस्पताल में दिखाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान आंत कटने की आशंका जताते हुए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार देर रात सर्जन डॉ. अशोक लूणिया की यूनिट के डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। गुरुवार सुबह महिला की मौत हो गई।

पति ने सदर थाने में परिवाद देकर आरोप लगाया कि फलोदी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान तथा बाद में इलाज में लापरवाही बरती गई। साथ ही पीबीएम अस्पताल में भी उपचार के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही होने का आरोप लगाया है। मामले में संबंधित डॉक्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

  • Related Posts

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में…

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना शाम…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार