डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, बीकानेर से जा रहे थे पीलीबंगा

पीलीबंगा के नजदीक अमरपुरा फाटक पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के थे और नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा आ रहे थे।

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे बीकानेर से पीलीबंगा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। मौके पर मौजूद पीलीबंगा थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बस को हटाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है और घायलों को इलाज उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। घायलों की सूची और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलने में कुछ समय लगेगा।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास