इस पूर्व मंत्री की बोलेरो-कैंपर चोरी, पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढी

इस पूर्व मंत्री की बोलेरो-कैंपर चोरी, पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढी

भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप सहू की बोलेरो कैंपर को पुलिस ने मामला दर्ज होने के 6 घंटे बाद बरामद कर लिया। पूर्व मंत्री की बोलेरो कैंपर रविवार रात को उनके घर के बाहर खड़ी थी। चोर अनूपगढ़ से बाइक चोरी कर पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा और बाइक को मौके पर छोड़कर बोलेरो कैंपर लेकर फरार हो गया। एसपी हरी शंकर ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी हरीश सहू पुत्र डॉ. रामप्रताप सहू ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे थाने में सूचना दी कि रात 11:40 से 11:45 बजे के बीच उनके घर के सामने खड़ी बोलेरो कैंपर को चोर चोरी कर ले गया। सूचना पर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा और एएसआई जयसिंह सहित दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमें विभिन्न दिशाओं में रवाना की गईं। इसके अलावा लोकल स्तर पर भी टीम इस दौरान काम कर रही थी।

सीसीटीवी फुटेज और छोड़ी गई बाइक से खुला राज
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ जंक्शन, डबली राठान, पीलीबंगा और सूरतगढ़ में मानवीय आसूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह बाइक भी अनूपगढ़ से चोरी की गई थी।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार