बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर के युवक के फोन से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, इस राज्य की पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर। हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे दुर्गेश सोनी के फोन से भोपाल के व्यवसायी को लॉरेंस के नाम पर धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इस मामले में बीकानेर के तीन युवक नामजद हुए जिनमें से दो को भोपाल पुलिस ले गई। इन आरोपियों के खातों में रुपयों का ट्रांजेक्शन भी हुआ है। फिरौती के लिए धमकी बीकानेर में फड़बाजार निवासी दुर्गेश सोनी के फोन से दी गई थी जो फरार है। इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी भोपाल एसटीएफ और एसआईटी को उसकी तलाश है।

दुर्गेश के अलावा बीकानेर के ही फड़बाजार निवासी जयप्रकाश डारा और बी. सेठिया गली निवासी दिनेश सुथार को भी नामजद किया गया है। इन दोनों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खातों में फिरौती की रकम का ट्रांजेक्शन भी हुआ है। परिवादी की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक खातों में ट्रांजेक्शन की तस्दीक की जा चुकी है। भोपाल पुलिस ने इन तीनों के अलावा मास्टर माइंड यूपी के बांदा जिला निवासी आनंद मिश्रा, रेकी करने वाले निर्मल तिवारी को भी गिरफ्तार किया है। आनंद सीधे रूप से हैरी बॉक्सर के संपर्क में था।

  • Related Posts

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं आबकारी विभाग के कमिश्नर के आदेश के बावजूद अलवर शहर के बीयर बार में युवतियों को फिर…

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार भीलवाड़ा में बिजौलिया थाना क्षेत्र में रविवार को हादसे में मोपेड सवार दो युवकों…

    You Missed

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

    बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

    पत्नी की तलाश में निकला था ‘गुलाब’, घर से 200 मीटर दूर मौत ने घेरा

    पत्नी की तलाश में निकला था ‘गुलाब’, घर से 200 मीटर दूर मौत ने घेरा

    बीकानेर: बिना मान्यता चल रहे इतने स्कूलों को नोटिस:मान्यता अपर प्राइमरी की, डमी एडमिशन और कोचिंग संस्थान की भी जांच

    बीकानेर: बिना मान्यता चल रहे इतने स्कूलों को नोटिस:मान्यता अपर प्राइमरी की, डमी एडमिशन और कोचिंग संस्थान की भी जांच

    7 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    7 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम