एक साथ पढ़ें क्राइम से जुड़ी तीन खबरें

एक साथ पढ़ें क्राइम से जुड़ी तीन खबरें

लाठी-सरियों से की मारपीट, गाड़ी पीछे दौड़ते हुए किया फायर

बीकानेर। सरिये व रॉड से मारपीट करना तथा कैंपर गाड़ी पीछे दौड़ाना तथा फायर करने का मामला जसरासर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 28 नवंबर कुचौर अगुणी की है। इस संबंध में कुचौर अगुणी निवासी जसवंत सिंह पुत्र किशोर सिंह राजपूत ने कुचौर अगुणी निवासी रतीराम, हरीराम, लिछूराम व दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच एएसआई रामावतार कर रहे है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों उसके साथ लाठी, सरियों व रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोप है कि आरोपियों ने कैंपर गाड़ी पीछे दौड़ाई व पिस्तौल से फायर किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दुकान के गल्ले से नकदी, मोबाइल व खाता बही चोरी

बीकानेर। दुकान के गल्ले से नगदी, दुकान में रखा मोबाईल व खाता बही चुरा ले जाने के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला लूणकरनसर थाना क्षेत्र का है। लूणकरनसर निवासी व्यापारी संजय दुग्गड़ पुत्र विजयचंद ने थाना में रिपोर्ट दी की आरोपी मनोज नाथ पुत्र प्रेम नाथ ने परिवादी की दुकान के गल्ले में रखी नगदी, दुकान में रखा मोबाईल व खाताबही चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच लूणकरनसर थाना के हैड कांस्टेबल सुभाषचंद्र को सौंपी गई है।

युवक को उठाकर घर ले गए, मारपीट कर पैसे छीने

बीकानेर। युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से पैसे निकालने का मामला महाजन पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला गुंसाईणा निवासी धनाराम (30) पुत्र प्रेमाराम जाट ने गुंसाईणा निवासी रामदयाल पुत्र पूर्णाराम, रामपाल पुत्र ठाकरराम, ठाकरराम पुत्र सुरजाराम, रूकमणी पत्नी ठाकरराम, रामदयान की पत्नी के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि घटना 30 नवंबर को गांव गुंसाईणा की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि आरोपियों उसके भाई रोहिताश को गली में जाते समय रोका और उसे उठाकर अपने घर ले गये। जहां उसके भाई के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 3250 रुपए निकाल लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Recent Posts

  • Related Posts

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर…

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात…

    You Missed

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए