एंबुलेंस में गुंजी किलकारी: महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मां और नवजात सुरक्षित

एंबुलेंस में गुंजी किलकारी: महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मां और नवजात सुरक्षित

राजस्थानी चिराग। बीकानेर जिले के कालू गांव में शुक्रवार को एक महिला ने एंबुलेंस में ही एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कालू से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर एंबुलेंस के नर्सिंग स्टाफ और ड्राइवर ने गाड़ी रोककर मौके पर ही डिलीवरी करवाई।
शाम करीब पौने पांच बजे जब एंबुलेंस नोरंगदेसर के पास थी, तभी महिला को तेज प्रसव दर्द हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग कर्मचारी रामलाल ने तुरंत एंबुलेंस को रोका और डिलीवरी करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
इसके बाद महिला और नवजात बच्ची को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के जनाना विंग में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि रास्ते में हुई डिलीवरी के बावजूद मां और बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह पहली बार नहीं है जब 108 एंबुलेंस सेवा में डिलीवरी हुई हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां समय रहते एंबुलेंस स्टाफ की तत्परता से प्रसव कराया गया और मां-बच्चे को सुरक्षित रखा गया।
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि महिला और उसकी नवजात बेटी का स्वास्थ्य सामान्य है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर