बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गोयलों का मोहल्ला में बुधवार को घर में बने पानी के कुंड में गिरने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी कविता पुनिया ने तत्काल हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का नापासर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका किरण पुत्री पांचाराम गोयल घर में बने कुंड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई। काफी देर तक किरण दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद कुंड की ओर देखने पर उसकी बहन नीतू ने पिता पांचाराम की मदद से किरण को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत नापासर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश होने का सामने आया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा