दोस्त ने ही किया दोस्त का कत्ल, चाकू से गला रेता; शहर में फैली सनसनी
शहर के सदर थाना क्षेत्र के ओम नगर में आपसी विवाद को लेकर बैंक फाइनेंसर युवक की शनिवार रात चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए दोपहर में कई जनों को धमकियां दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर रात अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी और मृतक दोनों आपस में दोस्त थे। पुलिस के अनुसार आजादनगर निवासी कमलेश सुथार निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी ओम नगर निवासी रणवीर उर्फ बबलू सिसोदिया से विवाद चल रहा था। रणवीर ने सोशल मीडिया पर कमलेश को धमकी दी थी। मामला भीलवाड़ा का है।





