50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, रील बनाते समय पैर फिसला

50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत, रील बनाते समय पैर फिसला

पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों के साथ घूमने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। वह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार शाम आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गेपरनाथ की है। युवक अर्जुन कहार (19) कैथून का रहने वाला था। अपने 5 दोस्तों के साथ गेपरनाथ मंदिर में घूमने गया था। दोस्त सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर में अर्जुन गेपरनाथ जाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पर गेपरनाथ जाने को तैयार हुए। दशरथ, अर्जुन के साथ बाइक पर कोटा के गेपरनाथ आए। हमारे साथ रानपुर से दिनेश,विकास, शानू भी साथ हो लिए। गेपरनाथ में नीचे जाने का रास्ता बंद है। हम जुगाड़ वांले (पत्थरों से होते हुए) रास्ते से नीचे उतर रहे थे। अर्जुन के हाथ मे मोबाइल था। वो वीडियो बना रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। और वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसे चोट लगी। हमने नीचे जाकर उसे संभाला। उसकी सांस चल रही थी। उसने पानी मांगा। हमने ऊपर आकर पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट वाद उसे हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ऊंचाई से गिरने से उसका टूट गया।

 

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथों पकड़ा

    बीकानेर ब्रेकिंग: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथों पकड़ा बीकानेर। बीकानेर में सोमवार को एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक जने को रिश्वत लेते रंगों हाथों दबोचा है। मिली…

    जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे

    जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे घर पर दोस्त और परिवार के लोग केट काटने का इंतजार कर रहे…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथों पकड़ा

    बीकानेर ब्रेकिंग: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथों पकड़ा

    जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे

    जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे

    राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट

    राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट

    बीकानेर: इस क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, दो हिस्सों में बंट गया शव

    बीकानेर: इस क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, दो हिस्सों में बंट गया शव

    राजस्थान में देर रात आया भूकंप, इन जगहों पर महसूस हुए झटके

    राजस्थान में देर रात आया भूकंप, इन जगहों पर महसूस हुए झटके

    बीकानेर : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, युवक की मौके पर मौत

    बीकानेर : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, युवक की मौके पर मौत