नहीं रहें किसान केसरी रामेश्वर डूडी, आज होगा अंतिम संस्कार
बीकानेर। बीकानेर ही नहीं बल्कि राजस्थान में किसान कौम के बड़े नेता किसान केसरी के नाम से जाने पहचाने जाने वाले रामेश्वरलाल डूडी का बीती रात को निधन हो गया। रामेश्वर लाल डूडी का बीती रात को 62 वर्ष की उम्र में अपने निज निवास पर निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके गजनेर रोड पर वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित आवास पर रखा जाएगा। जिसके बाद वहीं से अंतिम यात्रा शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार आज 11 बजे के बाद जाट बगेची में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।





