
राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख
राजस्थान के पूर्व मंत्री सोहन सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने कल रात घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मसूदा में शोक की लहर फैल गई है। आज दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान चंपानगर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘पूर्व मंत्री तथा मसूदा से विधायक रहे सोहन सिंह चौहान का निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।’


