
विवाहिता के साथ की मारपीट,अश्लील वीडियो,फोटो बनाने का आरोप
राजस्थानी चिराग। बीकानेर। लव मैरिज के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता ने नयाशहर पुलिस थाने में अपने पति,ननद,सास,ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना 4 फरवरी को ससुराल की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लग गए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके अश्लील फोटो व वीडिया बना लिए और अब ब्लेकमेल करने की धमकी दे रहे हैं।