भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, यहाँ शुरू हुई झमाझम बारिश

भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, यहाँ शुरू हुई झमाझम बारिश

राजस्थानी चिराग। देशभर में मानूसन का इंतज़ार हो रहा था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। भारत में मानसून (Monsoon In India) ने दस्तक दे दी है। आज, शनिवार, 24 मई को केरल (Kerala) में मानसून पहुंच गया है, जिसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश शुरू हो गई है और गर्मी से परेशान लोगों ने सुकून की सांस ली है।

तय समय से पहले दी मानसून ने दस्तक
मौसम विभाग ने बताया कि सामान्यतौर पर केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि आज, 24 मई को ही पहुंचकर मानसून ने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है।

टूटा 16 साल का रिकॉर्ड
मानसून के 2025 में तय समय से 8 दिन पहले दस्तक देने से 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2009 में मानसून ने तय समय से 9 दिन पहले यानी कि 23 मई को ही दस्तक दे दी थी।

रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने केरल में कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और तेज़ आंधी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य राज्यों में भी समय से पहले दस्तक दे सकता है मानूसन
भारत में हर साल मानसून, केरल में ही सबसे पहले दस्तक देता है। इस बार तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में मानसून के आने से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अन्य राज्यों में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    बीकानेर: घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मामला दर्ज बीकानेर। घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने…

    बीकानेर की इस विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाईट बनाने वाले आरोपी को इस जगह से पकड़ा

    बीकानेर की इस विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाईट बनाने वाले आरोपी को इस जगह से पकड़ा बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाईट बनाने वाला आरोपी को बीछवाल पुलिस…

    You Missed

    बीकानेर: घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    बीकानेर: घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

    बीकानेर की इस विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाईट बनाने वाले आरोपी को इस जगह से पकड़ा

    बीकानेर की इस विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाईट बनाने वाले आरोपी को इस जगह से पकड़ा

    शहर में यहां लोडिंग टैंपो में मिली युवक की लाश, दो दिन से तलाश रहे थे परिजन

    शहर में यहां लोडिंग टैंपो में मिली युवक की लाश, दो दिन से तलाश रहे थे परिजन

    शहर में इस जगह ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत, स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर

    शहर में इस जगह ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत, स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर

    शादी के बाद फिल्म दिखाने ले गई और खुद ही फरार हो गई दुल्हन, ऐसी खुली धोखे-साजिश की पोल

    शादी के बाद फिल्म दिखाने ले गई और खुद ही फरार हो गई दुल्हन, ऐसी खुली धोखे-साजिश की पोल

    अंबेडकर सर्किल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो बहनों में इकलौता भाई था

    अंबेडकर सर्किल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो बहनों में इकलौता भाई था