राजस्थान के मार्कोस कमांडो की मुंबई बोट हादसे में मौत,भारत की सबसे खतरनाक यूनिट का थे हिस्सा,

राजस्थान के मार्कोस कमांडो की मुंबई बोट हादसे में मौत,भारत की सबसे खतरनाक यूनिट का थे हिस्सा,धोनी को दी थी गन चलाने की ट्रेनिंग

राजस्थानी चिराग। मुंबई (महाराष्ट्र) बोट हादसे में नेवी के 4 जवानों सहित 9 सिविलियंस की जान चली गई है। इसमें जयपुर (राजस्थान) ग्रामीण के रहने वाले मार्कोस कमांडो (नेवी) महेंद्र सिंह (34) भी शामिल हैं। शहीद कमांडो की पार्थिव देह आज देर रात तक पहुंचेगी। यहां से उनके पैतृक गांव रेनवाल के जूनसिया ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। मार्कोस भारत के सबसे खतरनाक कमांडो माने जाते हैं।

टक्कर के बाद बोट डूब गई थी। इसके बाद बोट और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

कल हुए हादसे में गई जान
रेनवाल (जयपुर) तहसीलदार कोमल यादव ने बताया- महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह रेनवाल के जूनसिया गांव के रहने वाले थे। वह दो महीने बाद ही नेवी से रिटायर होने वाले थे। वह नेवी में मार्कोस पेटी ऑफिसर थे। मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते समय 18 दिसंबर की दोपहर करीब 3:55 बजे नीलकमल बोट से नेवी का जहाज टकरा गया था। टक्कर के बाद उनकी बोट समुद्र में डूब गई। हादसे में महेंद्र सिंह सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।

धोनी को दी थी गन चलाने की ट्रेनिंग
महेंद्र सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गन चलाने की ट्रेनिंग दी थी। महेंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर छा गई।

मुंबई से महेंद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए जयपुर के रेनवाल गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। शुक्रवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Related Posts

    PM आवास योजना के तहत आवेदन करने का सुनहरा मौका, 15 मई तक ही मिलेगा लाभ

    PM आवास योजना के तहत आवेदन करने का सुनहरा मौका, 15 मई तक ही मिलेगा लाभ PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवेदन करने का आपके पास सुनहरा…

    बड़ी खबर: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

    बड़ी खबर: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार राजस्थानी चिराग, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने जुए पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13…

    You Missed

    IPL खिलाड़ी पर राजस्थान में दर्ज हुआ रेप का केस, शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध

    IPL खिलाड़ी पर राजस्थान में दर्ज हुआ रेप का केस, शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध

    PM आवास योजना के तहत आवेदन करने का सुनहरा मौका, 15 मई तक ही मिलेगा लाभ

    PM आवास योजना के तहत आवेदन करने का सुनहरा मौका, 15 मई तक ही मिलेगा लाभ

    बड़ी खबर: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

    बड़ी खबर: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

    राजस्थान में बुजर्गों की बल्ले बल्ले, अब हर महीने इतनी पेंशन देगी भजनलाल सरकार

    राजस्थान में बुजर्गों की बल्ले बल्ले, अब हर महीने इतनी पेंशन देगी भजनलाल सरकार

    बेटी के जवान होते ही पिता बन जाता पति, जानें भारत के इस पड़ोसी देश में क्यों होता है ऐसा!

    बेटी के जवान होते ही पिता बन जाता पति, जानें भारत के इस पड़ोसी देश में क्यों होता है ऐसा!

    स्कूटी चलाने लगा सांड, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका, धड़ाधड़ शेयर कर रहे लोग, देखे वीडियो

    स्कूटी चलाने लगा सांड, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका, धड़ाधड़ शेयर कर रहे लोग, देखे वीडियो