टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और सपा सांसद प्रिया का रिश्ता पक्का,जल्द दोनों सात फेरे लेंगे

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और सपा सांसद प्रिया का रिश्ता पक्का,जल्द दोनों सात फेरे लेंगे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्‍द ही शादी करने वाले हैं।
रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के साथ प्रिया सरोज।

बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। वहीं, जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज ने कहा, सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से रिश्ते की बातचीत हो गई है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है।

  • Related Posts

    देसी कंपनी ने लॉन्च किया ये सस्ता 5 जी फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

    देसी कंपनी ने लॉन्च किया ये सस्ता 5 जी फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर Lava Blaze Dragon 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen…

    बीकानेर: पानी के कुंड में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच जारी

    बीकानेर: पानी के कुंड में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच जारी बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 26 जुलाई की…

    You Missed

    देसी कंपनी ने लॉन्च किया ये सस्ता 5 जी फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

    देसी कंपनी ने लॉन्च किया ये सस्ता 5 जी फोन, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

    बीकानेर: पानी के कुंड में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच जारी

    बीकानेर: पानी के कुंड में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच जारी

    2 साल पहले सगाई, फंदे से झूली 21 साल की लड़की

    2 साल पहले सगाई, फंदे से झूली 21 साल की लड़की

    शिक्षामंत्री का सख्त एक्शन, कई बड़े अधिकारी सस्पेंड; जर्जर स्कूलों की के लिए बड़ा ऐलान

    शिक्षामंत्री का सख्त एक्शन, कई बड़े अधिकारी सस्पेंड; जर्जर स्कूलों की के लिए बड़ा ऐलान

    25 साल की युवती की संदिग्ध मौत, रीट की तैयारी कर रही थी

    25 साल की युवती की संदिग्ध मौत, रीट की तैयारी कर रही थी

    बीकानेर: ट्रेन के आगे कूद कर 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

    बीकानेर: ट्रेन के आगे कूद कर 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या