महिला से अवैध संबंध के शक में युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर हत्या

महिला से अवैध संबंध के शक में युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर हत्या

राजस्थानी चिराग। परिवार की महिला से अवैध संबंध के शक में 2 चचेरे भाइयों ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसका दायां पैर और प्राइवेट पार्ट काट डाला। शव घने जंगल में फेंक दिया। सिर इतनी बुरी तरह कुचला गया था कि पहचान करना मुश्किल था।

परिजन 10 दिन से युवक को ढूंढ रहे थे। ढूंढते-ढूंढते जंगल में पहुंचे तो वहां उन्हें कीड़े रेंगती लाश मिली। मामला उदयपुर के सायरा थाना इलाके का है। मामले में पुलिस ने सोमवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

चचेरे भाइयों ने बनाया था हत्या का प्लान
SHO प्रवीण जुगतावत ने बताया- 5 मार्च को गोपाल (बदला हुआ नाम) ने अपने भाई रोहित (बदला हुआ नाम) की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मामले में सोमवार को अनिल (35) और आशीष (32) (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक चचेरे भाई हैं।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रोहित का अनिल और आशीष के परिवार की महिला से अवैध संबंध था। इसका पता चलने पर दोनों ने रोहित की हत्या का प्लान बनाया। हत्या के बाद दोनों उसे जंगल में फेंक गए थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

24 फरवरी से लापता था युवक
SHO ने बताया- रिपोर्ट में गोपाल ने बताया था कि 24 फरवरी से उसका भाई रोहित घर से लापता था। उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

3 मार्च तक परिजन रोहित की अलग-अलग जगह पर तलाश करते रहे। इसके बाद 5 मार्च की सुबह भतीजे ने फोन करके बताया कि रोहित का शव जंगल में पड़ा है।

इसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे तो देखा कि रोहित का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था। उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था।

दायां पैर घुटनों के नीचे से कटा हुआ था। प्राइवेट पार्ट भी बेरहमी से काटा गया था। हमने शरीर के टुकड़ों को आसपास ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन मिले नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रोहित की 8 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन, वह पत्नी से अलग रह रहा था।

  • Related Posts

    राजस्थान में कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप

    राजस्थान में कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में राव जी की गेर में शुक्रवार शाम को…

    चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए

    चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए बीकानेर। बीकानेर के नापासर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया…

    You Missed

    राजस्थान में कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप

    राजस्थान में कैबिनेट मंत्री के काफिले की कार पर हॉकी से हमला, मचा हड़कंप

    चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए

    चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए

    होली के दिन युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

    होली के दिन युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर: कोड़मदेसर जा रही बोलेरो पलटी,दपंति चोटिल, टल बड़ा हादसा

    बीकानेर: कोड़मदेसर जा रही बोलेरो पलटी,दपंति चोटिल, टल बड़ा हादसा

    बीकानेर सहित इन जिलों में दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का अंदेशा

    बीकानेर सहित इन जिलों में दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का अंदेशा

    परिवार गया था प्रोग्राम देखने, पीछे युवक ने घर में लगा ली फांसी

    परिवार गया था प्रोग्राम देखने, पीछे युवक ने घर में लगा ली फांसी