वनडे में दूसरी बार आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया, तीसरा वनडे 69 रन से जीता

वनडे में दूसरी बार आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया, तीसरा वनडे 69 रन से जीता

साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रन से हरा दिया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 92 गेंदों में 88 रन बनाए। जबकि ग्राहम ह्यूम और क्रेग यंग ने तीन-तीन विकेट लिए। वनडे इतिहास में ये दूसरी बार है जब आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया है। साउथ अफ्रीका ने पहले ही तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इससे पहले 2 टी-20 की सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। अबूधाबी में खेले गए मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 284 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 215 रन ही बना सकी।

पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी आयरलैंड को ओपनर पॉल स्टर्लिंग और एंडी बालबर्नी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 140 गेंदों पर 101 रन बनाए। स्पिनर ट्रिस्टन स्टब्स ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 24वें ओवर की दूसरी बॉल पर ओपनर एंडी बालबर्नी को लिजाद विलियम्स के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। बालबर्नी ने 73 गेंदों का सामना कर 45 रन बनाए। बालबर्नी के आउट होने के बाद कप्तान स्टर्लिंग ने कर्टिस कैंपर के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई। कैंपर ने 36 गेंदों पर 34 रन बनाए। कैंपर के आउट होने के बाद पॉल स्टर्लिंग भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंने 92 गेंदों का सामना कर 88 रन बनाए।

कोहली से आगे निकले पंड्या, 5वीं बार सिक्स मारकर जिताया

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा