विशेष सफाई अभियान:5 नवंबर तक जेसीबी, टिपर और ट्रैक्टर छुट्‌टी के दिन भी शहर में उठाएंगे कचरा

विशेष सफाई अभियान:5 नवंबर तक जेसीबी, टिपर और ट्रैक्टर छुट्‌टी के दिन भी शहर में उठाएंगे कचरा

बीकानेर। दीवाली को देखते हुए नगर निगम विशेष अभियान चलाकर शहर में सफाई कराएगा। ट्रैक्टर और टिपर संचालकों से रविवार और अन्य राजकीय अवकाशों में भी काम करने के लिए कहा है। इसके साथ ही जेबीसी डंपर भी इसी हिसाब से काम करेंगे। इसके लिए निगम आयुक्त ने सभी विभागों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

हर साल दीवाली पर सफाई के लिए विशेष अभियान चलता है। इस साल भी नगर निगम ने तीन अलग-अलग आदेश निकाले हैं। दो पारियों में सफाई के साथ ही नालियों की सफाई, मोहल्लों में जमा कचरा भी उठाने के लिए कहा है। घरों में विशेष सफाई के कारण इन दिनों कचरे की मात्रा बढ़ गई है। इसलिए सभी राजकीय अवकाशों के साथ रविवार को भी टिपर और ट्रैक्टर कचरा उठाएंगे। ट्रैक्टर टेंडर शर्तों में शामिल शर्तों के मुताबिक ही ट्रिप करेंगे।

करणी कार्पोरेशन को पत्र लिखकर ट्रैक्टर भेजने के लिए कहा गया है। सफाई इंस्पेक्टर्स को कहा कि जिन वाहनों में वाहन चालकों की जरूरत हो उसे पूरा करें। समय पर डीजल-पेट्रोल का इंतजाम हो। राजकीय अवकाश के दौरान काम करने पर क्षतिपूर्ति अवकाश मिल जाएगा। श्यामलाल शर्मा मेसर्स को पत्र लिखकर जेसीबी मशीनें और डंपर का इंतजाम करने के साथ 7 नवंबर तक अभियान चलाने के लिए कहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य निरीक्षकों को दो पारियाें में सफाई कराने के लिए कहा।

आयुक्त ने हिदायत दी कि दीवाली तक कहीं कचरा एकत्र ना हो। जहां हो उसका 7 नवंबर तक समय पर निस्तारण किया जाए। दीवाली में पटाखे भाई दूज तक लोग चलाते हैं। इसलिए गलियों और माेहल्लों में कचरा होता है। इसकी नियमित सफाई के लिए कहा गया है। निगम आयुक्त मयंक मनीष और मेयर सुशीला कंवर ने कहा कि विशेष सफाई अभियान हर साल की तरह इस साल भी चलेगा। इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। समय पर इसका निरीक्षण भी होगा।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा