10 साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया रेप, मां ने करवाई एफआईआर

10 साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया रेप, मां ने करवाई एफआईआर

राजस्थानी चिराग। एक 10 साल की मासूम से उसके चचेरे भाई(ताऊ का लड़का) ने दुष्कर्म किया। मां ने जब बच्ची के शरीर पर दांतों के निशान देखें तो आरोपी के परिजनों को सूचना दी। लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को सरंक्षण दिया। इसके बाद मां ने शुक्रवार की रात पुलिस में एफआईआर देकर कार्रवाई की मांग की।

घटना भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र की है। महिला ने एफआईआर में बताया कि उसके बेटी 10 साल की है, वह 6वीं क्लास में पढ़ती है। मेरे जेठ का लड़का मेरी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। इसके बारे में उसके माता, पिता, दादा, दादी को पता था। उसके बाद भी वह युवक को बढ़ावा देते रहे। मेरी बेटी के शरीर पर दांतों के निशान भी मौजूद हैं।

जेठ का लड़का जब भी आता, गलत काम करता
मां ने रिपोर्ट में बताया- मेरे जेठ अपने परिवार के साथ जयपुर रहते हैं। इस बीच मेरे जेठ का लड़का(19) जब भी जयपुर से भरतपुर आता तो, वह वह मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करता। इसके बारे में मेरे जेठ, जेठानी, ससुर और सास को पता है। इसके बावजूद आरोपी युवक मेरी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

मेरी बेटी के शरीर पर जगह- जगह दांतों से काटने के निशान मिले है, जब मैंने इस बारे में जेठ, जेठानी और सास- ससुर को बताया तो उन्होंने मेरी बेइज्जती की। वे आरोपी की हरकतों को बढ़ावा दे रहे थे। बच्ची से दुष्कर्म की आखिरी घटना दिसंबर 2024 में की गई थी। जब युवक के परिजनों ने कार्रवाई नहीं की तो बच्ची के बचाव के लिए पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिससे आरोपी को पकड़कर सजा दिलवाई जा सके।

मथुरा गेट थाना अधिकारी मदन लाल का कहना है कि मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा