बीकानेर : करंट की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, हुई मौत
बीकानेर। खेत में कृषि से जुड़ा काम करते समय करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में बागड़सर निवासी जैसाराम ने बज्जू पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि बांगड़सर में स्थित खेत में 24 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास उसके बेटे शंकरलाल जो कि खेत में कृषि से जुड़ा काम कर रहा था। इस दौरान उसका बेटा करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




