दो गाड़ियों की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत, 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर

दो गाड़ियों की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत, 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर
हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे। हादसा नोहर में भद्रकाली बाइपास पर हुआ। एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया- क्रूजर सवार लोग सोमवार शाम करीब 7 बजे हरियाणा से अपने गांव बुधवालियां, रावतसर लौट रहे थे। इस दौरान नोहर में भद्रकाली बाइपास पर सामने से आई स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। हादसे में क्रूजर सवार राजबाला (40) पत्नी लक्ष्मणराम, रोशनी (48) पत्नी सागर मल और कलावती (40) पत्नी राजेंद्र की मौत हो गई। हादसे में 3 से 6 साल के 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया- क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा के बरढाना गांव में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे, जबकि बिना नंबर की स्कॉर्पियो सवार लोग जमाल, हरियाणा की तरफ जा रहे थे।

  • Related Posts

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों के बीच बीकानेर साइबर पुलिस ने…

    You Missed

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे