सड़क हादसे में 4 टीचर की मौत, 2 राजस्थान के

सड़क हादसे में 4 टीचर की मौत, 2 राजस्थान के

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे टीचर की कार 40 फीट गहरी खाई (माजूम नदी) में जा गिरी। इसमें सवार 4 टीचर की मौत हो गई। इसमें 2 टीचर राजस्थान के रहने वाले थे। हादसा गुजरात के अरवल्ली जिला मुख्यालय मोडासा के पास 9 अगस्त को माजूम ब्रिज पर हुआ था। अहमदाबाद (गुजरात) के चांदखेड़ा स्थित केबी रॉयल अल्टेजा सोसाइटी के रहने वाले विशाल राज अपने साथी आबिद, दीपक (27) और कपिल उपाध्याय (35) के साथ रक्षाबंधन (9 अगस्त) मनाकर कार से मोडासा लौट रहे थे। मोडासा शहर के बाईपास के पास माजूम ब्रिज से गुजरते समय उनकी कार बेकाबू होकर 40 फीट नीचे माजूम नदी में गिर गई। दीपक ​​​​​​पुत्र जगदीश मेवाड़ा पाली (राजस्थान) के मुंडारा (सादड़ी) और कपिल उपाध्याय भरतपुर के संजय नगर के रहने वाले थे। दोनों के शव राजस्थान लाए गए तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दीपक और कपिल का अंतिम संस्कार 11 अगस्त को किया गया। इनके अलावा अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी विशाल राज, गुजरात के ही पाटण जिले की राधनपुर तहसील के निवासी आबिद मरडिया की भी जान चली गई थी।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां