राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

जयुपर। राजस्थान में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद शीर्ष नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार रात 48 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए। अखिल अरोड़ा को एसीएस, सीएमओ नियुक्त किया गया है। अरोड़ा अब सीएमओ के साथ पीएचईडी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर, शिखर अग्रवाल को सीएमओ से हटाकर एसीएस, उद्योग विभाग में भेजा गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद एपीओ की गई अर्चना सिंह को अब कार्मिक विभाग में नियुक्ति दी गई है। एसीएस प्रवीण गुप्ता को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए पर्यटन विभाग की कमान सौंपी गई है, जबकि वे पीडब्ल्यूडी का कार्यभार पहले से संभाल रहे हैं। नवीन जैन को वित्त विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में सचिव बनाया गया है। हाल ही में आरएएस से आइएएस प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भरतपुर व कोटा के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं।

राज्य की ब्यूरोक्रेसी में शीर्ष पदों पर बैठे नौकरशाहों के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद और खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कुछ समय पहले मुख्य सचिव रहे सुधांश पंत को दिल्ली बुला लिया गया और अब मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल को भी सीएमओ से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि पंत और शिखर के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी जानकारी दिल्ली तक पहुंच चुकी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे बीकानेर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताला-चाबी ठीक करने के बहाने…

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज बीकानेर। पीली धातु से बनी ईंट को सोना बताकर सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने…

    You Missed

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    7 मिनट में 9 लाख के गहने चुराए, गाड़ी का लॉक तोड़कर बैग उठा ले गए बदमाश

    7 मिनट में 9 लाख के गहने चुराए, गाड़ी का लॉक तोड़कर बैग उठा ले गए बदमाश

    बीकानेर: सरकारी-स्कूल प्रिंसिपल को लाठी से मारा, सिर पर भगोना फेंका, शराब पीकर स्कूल में घुसा

    बीकानेर: सरकारी-स्कूल प्रिंसिपल को लाठी से मारा, सिर पर भगोना फेंका, शराब पीकर स्कूल में घुसा

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीकानेर संभाग: पूर्व विधायक का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस