शहर के इस कैफे कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, कॉन्स्टेबल सस्पेंड, बिल को लेकर गुस्साया

शहर के इस कैफे कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, कॉन्स्टेबल सस्पेंड, बिल को लेकर गुस्साया

एक पुलिस कॉन्स्टेबल और कैफे कर्मचारी के बीच बिल भुगतान को लेकर हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, जोधपुर में कैफे में बिल चुकाने को लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल की कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए कॉन्स्टेबल ने पहले काउंटर के बाहर से ही कर्मचारी पर हाथ उठाया। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और कर्मचारी से हाथापाई की। घटना के समय वहां एक महिला ग्राहक भी मौजूद थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) आलोक श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल किशनसिंह को सस्पेंड कर दिया। हालांकि, कैफे संचालक की ओर से अभी तक पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रातानाडा पुलिस लाइन अजीत कॉलोनी रोड स्थित कैफे में शुक्रवार को यह घटना हुई। एडीसीपी (पूर्व) वीरेंद्रसिंह ने बताया कि डीएसटी के कॉन्स्टेबल का वीडियो सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया। कॉन्स्टेबल को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया बीकानेर। रेलवे स्टेशन घंटाघर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था मिला है। जिसे सामाजिक संगठनों के सेवादारों…

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई डीडवाना-कुचामन जिले में एक साल्ट रिफाइनरी में एक श्रमिक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

    You Missed

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    बीकानेर : रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाया

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    साल्ट-रिफाइनरी में युवक की मौत, मालिकों पर हत्या का आरोप, शव के साथ धरने पर बैठा भाई

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां, दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    राजस्थान में आईएमडी का बड़ा अलर्ट: 18,19,20 मार्च को 21 जिलों में तेज आंधी, जानें पूरा मौसम अपडेट

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    बीकानेर में आप भी इस जगह खड़ी करते हो गाड़ी तो हो जाओ सावधान 

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू

    नवरात्र से पहले बना अष्टादश योग, आज से इन 5 राशियों का अच्छा टाइम शुरू