राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत

राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत

राजस्थान के झुंझुनूं के मण्ड्रेला थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी घायल हो गया। मृतक चूरू जिले के गांव नेशल बड़ी के रहने वाले थे और चिड़ावा टाइल्स लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार चूरू के गांव नेशल बड़ी निवासी सुभाष प्रजापत (36), सुरेंद्र धानक (28) और जयसिंह मेघवाल एक ही बाइक पर सवार होकर चिड़ावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान इस्माइलपुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। तीनों को चिड़ावा के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष प्रजापत और सुरेंद्र धानक को मृत घोषित कर दिया। घायल जयसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा