राजस्थान में प्री मानसून की झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मानसून को लेकर ताजा अपडेट

राजस्थान में प्री मानसून की झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मानसून को लेकर ताजा अपडेट

प्रदेशभर में प्री मानसून की बारिश आमजन के लिए राहत बनकर आई है। बीते 48 घंटों के दौरान राजस्थान के कई अन्य जिलों में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़ और अलवर में बारिश हुई। जयपुर में सुबह बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में धूप से उमस रही।
झालावाड़ में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बकानी और खानपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। भीलवाड़ा में भी मूसलाधार बारिश हुई।

यहां के लिए अलर्ट
मंगलवार को प्रदेश में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में तेज बारिश के लिए आरेंज अलर्ट और बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अजमेर, नागौर, अलवर, जयपुर, करौली, दौसा में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। बीते 24 घंटे में जयपुर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 39.2, चूरू का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल