बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

बीकानेर। बीकानेर के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तेलीनाड़ी के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, ढींगसरी निवासी हरीकिशन नायक अपने ससुर किसनासर निवासी पेमाराम के साथ भादला गांव से बाइक पर लौट रहे थे। तेलीनाड़ी के पास हरीकिशन का 10 वर्षीय बेटा श्यामसुंदर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने हरीकिशन, श्यामसुंदर, और पेमाराम को चपेट में ले लिया। हादसे में हरीकिशन और उनके बेटे श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेमाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पेमाराम को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पांचू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा