शहर की इस होटल में हो रहा था गंदा काम, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो हुआ बड़ा खुलासा

शहर की इस होटल में हो रहा था गंदा काम, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तो हुआ बड़ा खुलासा

एक होटल में पुलिस ने अनैतिक देेह व्यापार का मामला पकड़ते हुए एक महिला व दलाल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई डिप्टी एसपी दिलीप मीना की अगुवाई में पुलिस टीम ने की। थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि शहर के गौरव पथ पर सावित्री बाई फुले सर्किल के पास स्थित राधिका होटल में वेश्यावृति के व्यवसाय की जानकारी मुखबिर से मिली थी। इस पर डिप्टी एसपी दिलीप मीना की अगुवाई में टीम ने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बना भेजा। सूचना पुख्ता होने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस वाहन को देख कर होटल के रिसेेप्शन पर बैठा एक लड़का भाग छूटा। पुलिसकर्मियों ने पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद होटल की पहली मंजिल पर एक कमरे के बाहर एक लड़का बैठा हुआ मिला एवं कमरे में एक महिला मौजूद थी।

पैसों के खातिर वेश्वावृति और दलाली का खेल
थानाधिकारी ने बताया कि दौसा जिले में लालसोट में कमरे के बाहर मिले लड़के ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पैसों के खातिर होटल में वेश्वावृति के धंधे में दलाली करता है। ग्राहकों की पसंद पर आधे रुपए एडवांस लेेता है और आधे रुपए महिला को देकर ग्राहक भेजता है। कमरे में मिली महिला ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि रुपए कमाने की लालसा के चलते वह वेश्यावृति का कार्य करती है। ग्राहक के आने पर दलाल उसे आधे रुपए एडवांस में देता है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया