2000 करोड़ की साइबर ठगी, बीकानेर के एक ओर व्यक्ति की भूमिका आई सामने, पढ़ें ये खबर

2000 करोड़ की साइबर ठगी, बीकानेर के एक ओर व्यक्ति की भूमिका आई सामने, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। दो हजार करोड़ रुपए के बहुचर्चित साइबर फ्रॉड मामले में बीकानेर जिले के एक और व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। लूणकरणसर का आढ़ती घनश्याम सारस्वत इस ठगी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। खारड़ा निवासी कृष्ण शर्मा ने बीकानेर में ‘करणी ट्रेडिंग कंपनी’ बनाकर फ्रॉड नेटवर्क के लिए करीब 99.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। पुलिस ने उसे गिरतार कर पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कृष्ण शर्मा की निशानदेही पर घनश्याम सारस्वत की भूमिका उजागर हुई, जो खुद को आढ़ती बताकर कमीशन पर लेनदेन करता था। मिली जानकारी के अनुसार घनश्याम साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा है। उसके कब्जे में आए खातों व संपर्कों से बड़ी धनराशि के लेनदेन के संकेत मिले हैं। उसके घर और दुकान पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय आर्य के श्रीगंगानगर स्थित घर से बरामद 3 सीपीयू और 3 पेन ड्राइव का डेटा रिकवर कराया है। जयपुर साइबर विशेषज्ञों की टीम की इस रिकवरी में कई खातों में करोड़ों का लेनदेन सामने आया, जिसके आधार पर नई गिरफ्तारियों की तैयारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा