बीकानेर: आमने-सामने भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, स्पीड ने ली जान

बीकानेर: आमने-सामने भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, स्पीड ने ली जान

बीकानेर। स्पीड से बाइक चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका उदाहरण खाजूवाला में देखने को मिला है। जहां आमने-सामने से दो बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खाजूवाला के 22 केवाईडी के पास सड़क मार्ग की है।
खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि मनोहरलाल मेघवाल निवासी 16 बीड़ी खाजूवाला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका भाई महेंद्र कुमार पुत्र बृजलाल 19 नवंबर को करीब साढ़े बारह बजे के खाजूवाला से अपने घर 16 बीडी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। मोटरसाइकिल पर साधारण गति से चल रहा था। जब वह 22 केवाईडी के पास पहुंचा तो एक वाहन संख्या का चालक तेज गति व लापरवाही में अपने वाहन को चलाकर मेरे भाई के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल का उपचार करते हुए
घायल का उपचार करते हुए

जिसमे मेरा भाई सामने से आ रहे व्हीकल से टकराया होगा, फिर मेरे भाई का मोटरसाइकिल सड़क किनारे पड़े पत्थरों में जा टकराई। इसी कारण मेरे भाई के सिर व कान पर जोरदार चोट लगी। मेरे भाई का एक हाथ भी फैक्चर हो गया। मेरे भाई के उसी समय दोनों कानों में खून निकलने लग गया। यह बात मेरे को जब इतला मिली तो मौके पर उपस्थित लोगों ने बताई। फिर हम मेरे भाई को सीएचसी खाजूवाला लेकर आए। भाई की अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई। मेरे भाई को तेज गति व लापरवाही से मोटरगाइकिल चलाकर टक्कर मारने से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मोटरसाइकिल 20 बीडी के व्यक्ति का था, जो अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता