अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई

अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग पुलिस थानों की कार्रवाई
 
बीकानेर।
बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर जिले के महाजन, जामसर व श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाईयों में अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तार की गई है।
पुलिस थाना जामसर द्वारा की गई कार्रवाई में अलग-अलग जगहों से दो अवैध 32 बोर पिस्टल मय दो राउण्ड के साथ अभियुक्त महेन्द्र मेघवाल व जितेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
 
महाजन व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं पुलिस थाना महाजन द्वारा एक अवैध 30 बोरी देशी पिस्टल के साथ अभियुक्त दुलाराम को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के टीम ने एक अवैध टोपीदार बंदूक के साथ अभियुक्त नानूराम को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नवीन प्रावधानों के तहत आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
 
कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इन्द्रकुमार, जामसर थानाधिकारी रविकुमार, महाजन थानाधिकारी कश्यपसिंह, एएसआई ईश्वरसिंह, हैड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल सुरेन्द्र, कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल बलवीर गोदारा, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल हनुमानाराम, कांस्टेबल हजारीराम व कांस्टेबल जितेन्द्र शामिल रहे। उक्त कार्यवाही में हैड कांस्टेबल विनोद की विशेष भूमिका रही।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा