पिता की अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे बेटे की मौत, हाईवे पर कार, ट्रेलर से टकराई

पिता की अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे बेटे की मौत, हाईवे पर कार, ट्रेलर से टकराई

पिता की अस्थियों का विसर्जन कर हरिद्वार से पाली लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामलाल जोशी (45) पाली शहर के शिवाजी नगर के रहने वाले थे। इस हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे किशनगढ़ के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में हुआ। 5 दिन बाद 8 सितंबर को पिता का बारहवां था। इधर, रामलाल के मौत की खबर सुन परिवार वाले बेसुध हो गए। रामलाल जोशी पाली शहर में ही कपड़ा फैक्ट्री में ठेकेदारी करते है। उनके पिता हरिराम जोशी (92) का गणेश चतुर्थी के दिन 27 अगस्त को बीमारी की वजह से देहांत हो गया था। 1 सितंबर को रामलाल जोशी अपने पिता के अस्थि विसर्जन के लिए पाली से कार लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। बुधवार को वे दोबारा पाली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही कार ट्रेलर से भिड़ गई। रामलाल कार के आगे वाली सीट पर बैठे थे। ऐसे में उनके सिर पर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया