रोडवेज बस ने राह चलते दो युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

रोडवेज बस ने राह चलते दो युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

सदर थाना क्षेत्र के देवपुरा रोड में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल चल रहे दो युवकों को कुचल दिया। इससे कोटा के आवंली रोजड़ी निवासी लेखराज गुर्जर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसका पुलिस को कोई पता नहीं चला। अचानक हुए हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार कोटा डिपो की रोडवेज बस दोपहर के करीब 12.30 बजे कोटा से बूंदी की ओर आ रही थी, यहां देवपुरा क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास बस की रफ्तार तेज होने से पैदल चल रहे दो युवक को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। एक युवक तो बच गया और दूसरे युवक के ऊपर से बस होकर निकल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश व्यक्त किया। अचानक हुए हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस चालक अनुबंध पर था। घटना के बाद मौके पर टीम गई थी,लेकिन चालक नहीं मिला।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता