बीकानेर में इस जगह आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

बीकानेर में इस जगह आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

नोखा के बंधड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में रखवाली करने के लिए गया था। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। नोखा हेड कॉन्स्टेबल मदन ने बताया- नोखा के बंधड़ा में रहने वाले नारायण राम जाट (40) अपने खेत में रखवाली कर रहे थे। घटना के समय मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली सीधे नारायण राम पर गिरी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को नोखा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। बता दें, नोखा में शाम 7 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। यह बारिश आधे घंटे से अधिक समय तक चली। बारिश रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी गति से होती रही। शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है। आसमान में बिजली की कड़क और चमक से लोग घरों में दुबके हुए हैं। साढ़े आठ बजे से फिर मूसलाधार बारिश शुरू हुई। नोखा में शनिवार रात को 60 एमएम बारिश दर्ज की गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत