लापता महिला का 29 घंटे बाद मिला शव, बिना बताए घर से निकली थी

लापता महिला का 29 घंटे बाद मिला शव, बिना बताए घर से निकली थी

लापता हुई महिला का शव क्षेत्र में ही भोपता नाले में रपट के पास 29 घंटे बाद मिल गया है। इसे SDRF की टीम ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह महिला पीपलू कस्बे से करीब दो दूर नाथड़ी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए नजर आई है।
SDRF टीम प्रभारी राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि पीपलू निवासी मोबिना बानो (38) पत्नी एहसान नद्दाफी सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकली थी। कुछ देर बाद वह नहीं आई तो परिजनों ने आसपास तलाश किया। लेकिन, नहीं मिली। तलाश के समय ही सोमवार शाम को भोपता नाला में रपट के पास गुमशुदा महिला की चप्पलें मिली। फिर भोपता नाले में बहने की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF को सूचना दी। उसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर भोपता नाला में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एसडीआरएफ टीम ने आज दोपहर करीब डेढ़ भजे महिला का शव नाले से खोज निकाला। यह शव महिला की जिस जगह चप्पल मिली, उस जगह से करीब 2 किमी दूर डेड बॉडी मिली है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत