मशीन में साड़ी फंसी, खिंचती चली गई महिला, मौत, पेट का हिस्सा कट गया

मशीन में साड़ी फंसी, खिंचती चली गई महिला, मौत, पेट का हिस्सा कट गया

फैक्ट्री में महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला की साड़ी मशीन के रोलर में आने से खिंचती चली गई और मौके पर ही मौत हो गई। इस फैक्ट्री में ही काम करते हुए महिला के पति का भी हाथ कटा था। हादसा डबोक थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- गुडली स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मिनरल्स फैक्ट्री है। इसमें सॉप स्टोन का पाउडर बनाने का काम होता है। बुधवार तड़के 3 बजे काम के दौरान महिला कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ की मौत हुई है। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। दोनों पक्षों के बीच 11 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी। वहीं फैक्ट्री रातभर चलने की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। थानाधिकारी ने बताया- महिला कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ फैक्ट्री में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी मशीन के रोलर में आ गई। महिला साड़ी के साथ रोलर में खिंचती चली गई और उसके पेट का हिस्सा कट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस फैक्ट्री में ही पति का कटा था हाथ
कर्मचारी यूनियन के नेता पुष्कर जोशी ने बताया- महिला कमला और उसका पति मानसिंह मीणा दोनों इसी फैक्ट्री में काम करते है। दो साल पहले महिला के पति का भी काम करते वक्त हाथ कट गया था। उसे मुआवजे तौर पर करीब 25 हजार रुपए फैक्ट्री की तरफ से दिए गए थे। जब वो काम पर वापस लौटा तो उसकी सैलरी में से मुआवजे की राशि हर महीने किश्त में काट ली गई थी। यूनियन नेता ने कहा कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, ऐसे में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ