वीडियो कॉल पर अश्लील कंटेंट दिखाकर युवकों को फंसाता था, करता था रिकॉर्डिंग

वीडियो कॉल पर अश्लील कंटेंट दिखाकर युवकों को फंसाता था, करता था रिकॉर्डिंग

एक एप के जरिए महिलाओं की आवाज निकालकर युवकों को फंसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से संपर्क करता था। इसके बाद सेक्सटॉर्शन के जरिए मोटी रकम वसूलता था। ऐसे मामलों को लेकर कई पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची और डीग से गिरफ्तार किया। अलवर ASP कांबले ने बताया- वैशाली नगर थाना पुलिस ने आरोपी डीग निवासी मुस्ताक खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों को वीडियो कॉल करता था और अश्लील कंटेंट दिखाता था। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए उनका वीडियो बना लेता था। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठता था। ASP ने बताया- जांच में सामने आया है कि वह किसी विशेष ऐप की मदद से लड़की की तरह आवाज निकालता था, जिससे कि सामने वाले को शक न हो। आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें। किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता