बीकानेर: घर में खड़ी कार का कट गया नो पार्किंग का चालान, फर्जी नंबर प्लेट की आशंका

बीकानेर: घर में खड़ी कार का कट गया नो पार्किंग का चालान, फर्जी नंबर प्लेट की आशंका

बीकानेर शहर के रानीबाजार इलाके में रहने वाले मनीष पंवार की कार का अजीबो गरीब चालान कट गया। कार उनके घर के गैराज में खड़ी थी, लेकिन जयपुर यातायात पुलिस ने उसी कार नंबर पर नो-पार्किंग का ई-चालान बना दिया। पीड़ित को मोबाइल पर सोमवार दोपहर ई-चालान का मैसेज आने पर घटना का पता चला। चालान में जयपुर पेंटालूम इलाके में दोपहर को कार खड़ी होने का उल्लंघन दर्ज किया गया। लेकिन जो फोटो चालान में अटैच है, वह उनकी कार की नहीं, बल्कि दूसरी जीप की है। सिर्फ नंबर प्लेट समान है। जानकारों का कहना है कि कई बार बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात करते हैं। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज से वाहन खोजा जाता है, तो खामियाजा वास्तविक वाहन मालिक को भुगतना पड़ता है। इसलिए यातायात पुलिस को अपनी कार्रवाई और सिस्टम की सटीकता सुधारनी होगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर किसी कार मालिक को ऐसा गलत चालान मिले, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। संबंधित थाने या यातायात पुलिस से संपर्क कर चालान निरस्त करवाया जा सकता है।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट