पति के अवैध संबंध से परेशान थी पत्नी, 15 लाख में दी महिला डॉक्टर की सुपारी

पति के अवैध संबंध से परेशान थी पत्नी, 15 लाख में दी महिला डॉक्टर की सुपारी
पिलानी(झुंझुनूं)। गुजरात की एक महिला चिकित्सक की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सुपारी देने वाली महिला प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जो गुजरात में एक सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पिलानी थाना क्षेत्र के गांव लीखवा स्थित शराब ठेके पर 21 नवम्बर को हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि उन्होंने 15 लाख रुपए में एक महिला चिकित्सक की हत्या की सुपारी ले रखी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक चिड़ावा विकास धींधवाल व पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में गहन अनुसंधान किया गया। जांच में सामने आया कि महिला के पति के गुजरात की एक महिला चिकित्सक से अवैध संबंध थे। आशंका थी कि ये संबंध अब भी जारी हैं, जिससे दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारण महिला ने महिला चिकित्सक को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से 15 लाख रुपए में गैंग के सदस्यों को हत्या की सुपारी दी थी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार