बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 1525 किलोग्राम घी किया सीज

बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 1525 किलोग्राम घी किया सीज
बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्व आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर से आए केंद्रीय दल तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि टीम द्वारा देर शाम रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर रोड स्थित मैसर्स सुमन एंटरप्राईजेज पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान फर्म के गोदाम पर अमूल्य ब्रांड घी के कुल 3 तथा परम ब्रांड घी का 1 सहित कुल 4 नमूने लिए जाकर शेष 1 हजार 525 किलोग्राम घी जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। इसके अलावा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से टीम ने मटर नमकीन के भी तीन नमूने लिये गये। लिये गये नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा तथा अमित शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के दौरान सोमवार 01 जून को प्रातः 08:00 बजे…

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक…

    You Missed

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया