सड़क हादसे में तीन की मौत, ट्रेलर की टक्कर से तीनों टैंपो में दब गए थे

सड़क हादसे में तीन की मौत, ट्रेलर की टक्कर से तीनों टैंपो में दब गए थे

नागौर में हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत मां की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर और टेम्पो की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीनों टेम्पो में ही दब गए थे। हादसा जिले के मुंडवा मार्ग पर ईनाणा गांव के पास हुआ। एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टेम्पो में सवार तीनों लोग नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल में चेकअप के लिए आए थे। ​जानकारी के अनुसार मृतक परिवार मुंडवा का ही रहने वाला था। रुस्तम (26) की मां चुका (46) को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। इस पर शुक्रवार को रुस्मत अपनी मां चुका और पत्नी गुलशन (24) के साथ नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल आया था। टेम्पो रुस्तम का ही था। मां को दिखाकर तीनों टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईनाणा गांव के पास ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक के लिए गलत दिशा में ले गया। सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर लगते ही उसके परखच्चे उड़ गए और तीनों टेम्पों में ही दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुंडवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे में चुका, रुस्तम और गुलशन तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुंडवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा