राजस्थान के 3 जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के 3 जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में आज से फिर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक नए मजबूत पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव को लेकर हिमालय तराई क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पूर्व और पश्चिम के कुछ भागों में 2 फरवरी तक शीतलहर चलने और 3 जिलों में कहीं कहीं ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश में विक्षोभ का प्रभाव 4 फरवरी तक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के मौसम में आज से फिर एक बार बड़ा बदलाव होने की आशंका है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश और मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा