राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा

राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा
झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक से 4.198 किलो सोने की ज्वेलरी गायब हो गई। गोल्ड सेफ की जिम्मेदारी बैंक में दूसरे कर्मचारी को सौंपने के दौरान हुई जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ। मामला पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच का है। रविवार को बैंक मैनेजर ने तत्कालीन बैंक मैनेजर, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नवलगढ़ सीआई अजयसिंह ने बताया- वर्तमान बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग ने रिपोर्ट में बताया कि बैंक में गोल्ड लोन के बदले जमा किए गए सोने को गोल्ड सेफ में रखा गया है। 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की दो चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं। चार्ज ट्रांसफर के दौरान जांच में सेफ में रखे सोने के आभूषणों के पैकेटों के साथ छेड़छाड़ का पता चला। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो बड़े पैमाने पर सोने की हेराफेरी का खुलासा हुआ। मुकेश सिहाग ने बताया कि 73 गोल्ड पैकेटों में से असली आभूषण निकालकर नकली रख दिए गए थे। इसके अलावा तीन पैकेट में रखे आभूषणों का वजन भी कम मिला है। बैंक की प्रारंभिक जांच में लगभग 4.198 किलोग्राम सोने के आभूषण नहीं थे। जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 करोड़ रुपए है।

Related Posts

बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या

बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या बीकानेर। रासीसर गांव में पांच दिन पहले हुए ट्रक…

31 मार्च को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और आर्थिक लाभ

31 मार्च को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और आर्थिक लाभ Surya Nakshatra Parivartan 2026: 31 मार्च, मंगलवार की रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर…

You Missed

बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या

बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या

31 मार्च को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और आर्थिक लाभ

31 मार्च को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और आर्थिक लाभ

बीकानेर: घर-घर पाइप गैस पहुंचाने का सपना 4 साल बाद भी अधूरा, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: घर-घर पाइप गैस पहुंचाने का सपना 4 साल बाद भी अधूरा, पढ़ें ये खबर

हुक्का बार पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, भागने की फिराक में तीसरी मंजिल से गिरा कर्मचारी

हुक्का बार पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, भागने की फिराक में तीसरी मंजिल से गिरा कर्मचारी

बीकानेर: इतने तारीख से हो जाएगी पूर्ण नहरबंदी, इस बार इतने दिन की होगी

बीकानेर: इतने तारीख से हो जाएगी पूर्ण नहरबंदी, इस बार इतने दिन की होगी

बीकानेर: अचानक सडक़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी, चार जने हुए घायल

बीकानेर: अचानक सडक़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी, चार जने हुए घायल