फेवीक्विक से 9 साल के मासूम की पलकें चिपकी, स्कूल में खेलते समय आंखों पर लग गई थी

फेवीक्विक से 9 साल के मासूम की पलकें चिपकी, स्कूल में खेलते समय आंखों पर लग गई थी

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में तीसरी क्लास के स्टूडेंट की आंखें फेवीक्विक से चिपक गई। स्कूल में बच्चे खेल रहे थे, तभी गलती से फेवीक्विक बच्चे की आंखों पर लग गई। मासूम ने आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों पर फेवीक्विक लग गई और कुछ ही देर में दोनों पलकें चिपक गईं। बच्चे के रोने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को कुशलगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने राधेश्याम पुत्र देवीसिंह को जिला हॉस्पिटल से उदयपुर रेफर दिया गया। घटना सोमवार दोपहर कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बावलिया पाड़ा गांव के सरकारी स्कूल की है। बावलिया पाड़ा निवासी देवी सिंह ने बताया- मेरा बेटा राधेश्याम गांव के ही सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता है। सोमवार को स्कूल में बच्चे खेल रहे थे, तब फेवीक्विक गलती से बेटे की आंखों पर लग गई। उसने भूलवश आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों पर फेवीक्विक लग गई और कुछ ही देर में बुरी तरह चिपकने के कारण पलके खुलना बंद हो गई। बेटे के चिल्लाने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और हमें घटना की जानकारी दी। हम स्कूल से बेटे को लेकर कुशलगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि हॉस्पिटल में नेत्र ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चे को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है।

Related Posts

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

You Missed

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा