बीकानेर: पेंट का काम करते समय ऊंचाई से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर: पेंट का काम करते समय ऊंचाई से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में पेंट का काम करते समय ऊंचाई से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा थाना क्षेत्र के भोलासर गांव में हुआ, जहां काम के दौरान युवक अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। मृतक के पिता हैदर अली ने इस संबंध में गजनेर थाना में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका बेटा फारूक अली पुत्र इमाम अली, निवासी बीकानेर, भोलासर गांव में पेंटर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बीकानेर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच गजनेर पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर…

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के…

    You Missed

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    बीकानेर: एडवोकेट की कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, गाड़ी डैमेज

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार