सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

सड़क हादसे में बी.फॉर्मेसी स्टूडेंट् की मौत, दोस्त की बहन की शादी में जा रहा था

दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए एक बी.फार्मेसी स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक से जयपुर से बहरोड़ के बर्डोद गांव जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पनियाला थाना क्षेत्र का है। पनियाला थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया-मृतक की पहचान अभिषेक कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था। अभिषेक जयपुर में बी.फार्मेसी का छात्र था और अपने दोस्त संजय कुमार के साथ जयपुर से बाइक पर बहरोड़ आ रहा था। वह गांव बर्डोद में अपने दोस्त गौरव भारद्वाज की बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। शाम 5 बजे जब दोनों पनियाला थाना क्षेत्र में केसवाना फ्लाईओवर से थोड़ा पहले पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में अभिषेक और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव के दौरान सोमवार 01 जून को प्रातः 08:00 बजे…

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक…

    You Missed

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया