बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, मौके पर मची चीख-पुकार

बांसवाड़ा। बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भिजवाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कलिंजरा थाना क्षेत्र का है। सीआई योगेश कुमार ने बताया- सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब 6.30 बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बारात में कुल 2 बसें शामिल थी। आगे चल रही बस ढलान से सुरक्षित निकल गई, लेकिन पीछे आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी हॉस्पिटल पहुंचे। कलेक्टर यादव ने कहा- फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हॉस्पिटल प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीआई योगेश कुमार ने बताया- दूल्हा चिमनलाल वारजी गरासिया निवासी संदलाई है, उसकी बारात सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा वडालीपाड़ा गांव गई थी। वापसी में बस पलट गई। दूल्हा-दुल्हन दोनों कार में थे, इसलिए दोनों सुरक्षित है। हादसे में टीटा सोखा डोडियार, दलू भूरा दामा और एक महिला कमला गरासिया की मौत हो गई है। बड़ोदिया हॉस्पिटल से करीब 46 लोगों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा