भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव

भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। घटना के दो दिन बाद रविवार को आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर करते हुए वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि आज सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा। दिनेश ने बताया कि उसने गांव के उसके पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है और शव काली घाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया है। हत्या के कारण के बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने बताया कि तिलेश पाटीदार और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने 6 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया था। युवक द्वारा सरेंडर करने पर पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। उसके बताए अनुसार पुलिस काली घाटी पहुंची और खाई से शव को बरामद किया। जिसकी पहचान पुलिस ने तिलेश के रूप में की। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा